Thursday, December 18, 2008

भारत पर हमला

भारत पर हो रहा लगातार आतंकी हमला....आखिर कब रुकेगा...... आखिर कब बंद होगा ये खुनी खेल....आखिर कब कब तक चलेगा ये सब। लगातार एक के बाद एक साल में बीस से भी ज्यादा हमला। क्या हमारी ताकत को चुनौती नहीं दे रहा है। क्या हमारी इसी तरह चलता रहेगा ये सब।
ऐसे ही ना जाने कितने अनगीनत सवाल है जो देश के हर नागरीक के मन में पैदा होते है और फिर दब जाते है। पर हर कोई अपनी इस सोच को आगे नहीं बढ़ाता है। बस यही तक सिमित हो कर ही रह जाती है हर इंसान की सोच। आखिर वो कर भी क्या सकता है। अगर वो आवज उठाता है तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। या फिर हमेसा हमेसा के लिये खामोश कर दिया जाता है।
अरे हम तो उस देश के नागरीक है जहां की राजा निरंकुश है और हाथ में चुड़ी पहन के बैठी है। आखिर ये कर भी क्या सकती है। देश के पास इतनी भी ताकत नही की वो अपनी मर्जी से देश के हीत में कोई कदम उठा सके ।